फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   BJP MP Hans Raj Hans demanded action against Bhagwant Mann

जालंधर: भाजपा सांसद हंसराज हंस बोले- भगवंत मान ने की बाबा साहेब की बेअदबी, अनुसूचित जाति आयोग में 15 शिकायतें पहुंचीं

Thu, 27 Jan 2022 08:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Jan 2022 08:52 PM IST
सार

भाजपा सांसद हंसराज हंस ने गुरुवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा भगवंत मान पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मान पर बाबा साहेब की बेअदबी का आरोप लगाया।   

विज्ञापन
BJP MP Hans Raj Hans demanded action against Bhagwant Mann
प्रेसवार्ता करते भाजपा सांसद हंसराज हंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद हंसराज हंस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर अपने गले की माला पहना कर उनका अपमान किया है। इस कृत्य के लिए उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए करीब 15 शिकायतें अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंच चुकी हैं, जिन पर स्थानीय प्रशासन को नोटिस जारी हो चुका है।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय इस मामले को लेकर मान को कभी भी माफ नहीं करेगा। हंस ने मोहब्बत का पैगाम बांटते हुए कहा कि सभी नेताओं को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि गुरु फकीरों की धरती पंजाब में चुनाव होते आए हैं और होते रहेंगे लेकिन आपस में मोहब्बत बनाकर रखें। 
विज्ञापन


हंस के साथ पंजाब भाजपा के महासचिव राजेश बाघा के अलावा जनार्दन सिंह व अन्य नेता भी मौजूद रहे। जिक्रयोग है कि 24 जनवरी को भगवंत मान चुनाव प्रचार के लिए जालंधर पहुंचे थे। उन्होंने घर-घर जाकर प्रचार किया था। इसी दौरान उन्होंने अपने गले से माला उतारकर बाबा साहेब की प्रतिमा को पहना दी थी, जिसको लेकर अनुसूचित जाति के लोग काफी आहत हुए हैं। हंस ने मान को सुझाव दिया कि वह एक मिनट भी देरी किए बगैर तत्काल माफी मांग लें तो ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी के प्रधान पर कटाक्ष- बोले तूं नहीं बोलदी तेरे च तेरा याद बोलदा
एसजीपीसी के प्रधान एचएस धामी के बयान पर हंस ने कहा कि तूं नहीं बोलदी तेरे च तेरा यार बोलदा। धामी ने बीते दिनों बयान दिया था कि पंजाब में सिख चेहरा ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। हंस ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जातीय राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धामी ने यह बयान किसी के दबाव में आकर और किसी दल विशेष को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए दिया है। यह पूरी तरह गलत है। उधर, बठिंडा में भगवंत मान के खिलाफ नेताओं ने कार्रवाई की मांग की है। गणतंत्र दिवस वाले दिन शिरोमणि अकाली दल एससी विंग ने लोकसभा सदस्य भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed