{"_id":"57a3377b4f1c1b393a2b88e1","slug":"bjp-amit-shah-vijay-sampla-written-complaint-dinesh-gupta-moga-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और सांपला के नाम गुप्ता को सौंपी लिखित शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह और सांपला के नाम गुप्ता को सौंपी लिखित शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Thu, 04 Aug 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला भाजपा में चल रही गुटबाजी सामने आ रही है। चार भाजपा काउंसिलरों ने पार्टी के प्रदेश नेता दिनेश गुप्ता से मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला के नाम लिखित शिकायत दी है। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा सीनियर डिप्टी मेयर को पद से हटाने की मांग की है।
होटल फोर-जी में भाजपा काउंसिलरों गुरप्रीत सचदेवा, भजन लाल सितारा, रीटा चोपड़ा और राम स्वरूप काला ने पंजाब भाजपा के संगठन महामंत्री दिनेश गुप्ता के पास लिखित शिकायत में रोष जाहिर किया। उन्होंने कुछ पार्टी नेताओं पर भाजपा को अपनी जागीर बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी में अनदेखी व उनके वार्डों में विकास कार्यों के लिए पक्षपात करने की बात कही।
उन्होंने काउंसिलर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष तरलोचन सिंह गिल पर भाई-भतीजावाद के तहत पैराशूट तरीके से अपने भांजे को पार्टी का जिला महासचिव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे चंद नेता निजी स्वार्थ कर ईमानदार एवं वफादार वर्करों एवं पार्षदों के हितों को दरकिनार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके उन्होंने भाजपा काउंसिलर और सीनियर डिप्टी मेयर अनिल बांसल से नगर निगम की एफएंडसीसी कमेटी मेंबर और भाजपा काउंसिलर विनय शर्मा को भी पदों के काबिल न होने का आरोप लगाते हटाने की मांग की। उन्होेंने कहा कि पार्टी नेताओं ने नगर निगम टेंडर में निजी हितों के लिए गठजोड़ (अकालियों) के एक गुट से मिल नगर निगम को वित्तीय नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया।