फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike riders opened fire at a grocery store.

Jalandhar News: बाइक सवारों ने करियाना की दुकान पर की फायरिंग

Sat, 27 Sep 2025 06:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 27 Sep 2025 06:30 PM IST
सार

मोगा के गांव माड़ी मुस्तफा में दो बाइक सवार युवकों ने सुखदेव सिंह की दुकान पर फायरिंग की। घटना का संबंध पूर्व में मिली धमकियों और फायरिंग से जुड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bike riders opened fire at a grocery store.

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। कस्बा बाघापुराना के गांव माड़ी मुस्तफा में शुक्रवार सुबह 10 बजे बाइक सवार दो युवकों ने सुखदेव सिंह की करियाना की दुकान पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद दोनों मौके से भाग निकले।

फायरिंग की सूचना पर डीएसपी बाघापुराना बलबीर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक इस वारदात के पीछे ईशानदीप सिंह का हाथ बताया जा रहा है। वह पहले कनाडा गया था। बाद में अवैध तरीके से अमेरिका चला गया था। डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि फायरिंग में एक गोली दुकान के शीशे पर लगी है। बता दें कि मार्च 2024 में सुखदेव सिंह ने ईशानदीप सिंह के खिलाफ फोन पर धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद अगस्त 2024 में उनके घर के गेट पर फायरिंग हुई थी। इस मामले में आरोपी हरप्रीत सिंह और संदीप सिंह पकड़े गए थे, जबकि धर्मप्रीत सिंह अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि ईशानदीप सिंह के परिवार के कुछ सदस्य रेकी कर उसकी जानकारी अमेरिका बैठे ईशानदीप तक पहुंचा रहे थे। इस बार रेकी के बाद वारदात की गई है। सुखदेव सिंह के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed