{"_id":"5f67aba88ebc3e0d84633125","slug":"bike-rider-died-in-accident-tanda-news-mbd363314033","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टांडा में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। बाइक सवार व्यक्ति को रामपुर रोड पर एक बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले आई। जहां पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया और एक व्यक्ति पर टक्कर मारकर हत्या करने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के ग्राम सिकंदराबाद निवासी फसली (50), गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते था। रविवार की देर शाम वो किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे। इसी बीच रामपुर रोड स्थित ग्राम लक्ष्मीनगर के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दूर जा गिरा और बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी से हुई जोरदार टक्कर के चलते बाइक सवार फसली की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर लगने पर बोलेरो चालक वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को सीएचसी ले आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मामले की जानकारी होते ही परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना था की फसली ने बीते माह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति को अपनी डीसीएम बेची थी। एक माह बीत जाने के बाद बार-बार मांगने पर भी वो गाड़ी के पैसे नहीं दे रहा था। आरोप है की रविवार दिन में पैसे लेने जाने पर उक्त व्यक्ति ने फसली के साथ जमकर गाली गलौच की और पैसे देने से इंकार दिया। साथ ही फिर से पैसे लेने आने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि रविवार शाम को उस व्यक्ति ने फिर से फसली को फोन करके पैसे देने से बहाने बुलाया और दुर्घटना में उसकी हत्या करा दी। हंगामा बढ़ता देख कोतवाल ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में परिजन तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे। कोतवाली का कहना है कि तहरीर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।