फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bike rider crushed by cement canter, died on the spot

Jalandhar News: सीमेंट से लदे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Wed, 14 Jan 2026 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 14 Jan 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by cement canter, died on the spot
परिजनों ने लगाया धरना, आरोपी चालक व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर की बुर्जमुहार रोड पर बुधवार को दोपहर उस समय हादसा हो गया, जब सीमेंट से लदे एक भारी भरकम कैंटर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार साल के मासूम बच्चे का पिता था।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर धरना लगाकर आरोपी चालक व निर्माण कार्य में जुटे ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान जितेन्द्र सिंह (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से प्लंबर था। जितेन्द्र दोपहर करीब 12 बजे किसी सामान की खरीद के लिए शहर आया था। दोपहर करीब 1 बजे जब वह सामान लेकर बाइक पर अपने गांव लौट रहा था, तभी बुर्जा रोड पर बन रहे हाईवे पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट से लदे कैंटर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मृतक का भाई व अन्य परिजन तथा गांव की पंचायत मौके पर पहुंची और पुलिस प्रशासन से आरोपी चालक को तुरंत गिरफ्तार करने तथा पुल निर्माण में लगे ठेकेदार पर भी कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। बताया गया है कि जितेन्द्र की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी और उसका एक चार साल का बेटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैंटर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-1-जितेंद्र की फाइल फाेटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed