फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Best Out of West Eco Park built in Pathankot

पठानकोट में बनाया गया बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ईको पार्क, छह महीने से इकट्ठा की जा रही थीं चीजें

Thu, 11 Mar 2021 08:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Best Out of West Eco Park built in Pathankot
टॉयलेट सीट समेत अन्य बेकार चीजों से बनाए गए गमले। - फोटो : PATHANKOT
पठानकोट। म्यूनिसिपल कालोनी में नगर निगम की ओर से ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ईको पार्क’ बनाया जा रहा है। ये पंजाब का पहला ईको पार्क होगा जहां रोजाना इस्तेमाल की टूटी और बेकार चीजों में पौधे उगाए गए हैं। निगम अधिकारी इस पार्क को तैयार करने के लिए 6 महीने से बेकार चीजें इकट्ठा कर रहे थे। अब तीन दिन में पार्क को सजा दिया गया है। निगम अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में कुरुक्षेत्र की पर्यावरण प्रेमी संस्था ‘ग्रीन अर्थ’ का सहयोग मिला है। संस्था एक साल तक पार्क की देखरेख करेगी।
विज्ञापन

पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों से संपर्क कर हर बेकार चीज को इकट्ठा करने को कहा। इसके बाद रोजाना के कचरे से टूटी टॉयलेट सीट, पुराने टायर, मिट्टी के बर्तन, टूटी बाल्टियां, टूटी अटैची, पॉलीथिन, वॉश बेसिन, टूटे टीवी, पुरानी बोतलें, बाइक की टूटी सीट समेत सैकड़ों चीजें इकट्ठा हो गईं। निगम अधिकारियों ने ग्रीन अर्थ संस्था से जानकारी लेकर चीजों में मिट्टी भरकर गमले के तौर पर इस्तेमाल किया। इसके बाद बाकी बची चीजों पर रंग-बिरंगा पेंटकर उसे सजावट के लिए इस्तेमाल कर लिया। पास ही कंपोस्ट पिट भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर पाल ने बताया कि इस पार्क में लोग देखेंगे कि किस तरह बेकार चीजों में मिट्टी डालकर गमले की तरह इस्तेमाल किया गया। इस पार्क से सीख लेकर लोग बेकार चीजों का इस्तेमाल करेंगे और कचरा कम निकलेगा। शहरवासी इसी तरह बेकार चीजों का प्रबंधन करें तो पठानकोट को कचरा मुक्त बनाने का सपना सच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed