{"_id":"0283b95585ebac6add1e5c7599b1f0fe","slug":"barnala-milk-police-gang-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में नकली दूध बनाने वाला गिरोह बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में नकली दूध बनाने वाला गिरोह बेनकाब
बरनाला।
Updated Fri, 14 Feb 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस ने लंबे समय से नकली दूध तैयार कर लोगों को बीमारियां बेचने वाले गिरोह को बेनकाब किया है। मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया काबू करने में कामयाबी पाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को गांव पिर्था पत्ती धूरकोट में छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। एसएसपी उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मण ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल बरनाला के इंचार्ज बलजीत सिंह व सीआईए स्टाफ की संयुक्त टीम को मुखबिर की तरफ से सूचना मिली थी कि गांव पिर्था पत्ती धूरकोट में कुछ लोग केमिकल की मदद से नकली दूध तैयार करते हैं। इस आधार पर गांव में दबिश दी गई।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में नकली दूध का काला कारोबार करने के आरोप में गांव पिर्था पत्ती धूरकोट निवासी नैब सिंह पुत्र कौर सिंह, हरी चंद पुत्र जगदीश चंद, बलविन्द्र सिंह उर्फ बिंदर व गुरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया।
दूध के रूप में बेचते थे केमिकल का मिश्रण
बरनाला । थोड़ा दूध और उसमें कई तरह के केमिकल समेत अन्य हानिकारक पदार्थों का मिश्रण। कुछ इसी तरह से जिले में नकली दूध तैयार कर बेचने का धंधा चल रहा था। नकली दूध बेचकर लोगों को बीमारियां बांटने वाले पुलिस और अपने ग्राहकों की आंख में धूल झोंक रहे थे।
थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कास्टिक सोडा, यूरिया व वनस्पति तेल जैसे पदार्थ मिला कर नकली दूध तैयार करते थे। पुलिस ने उनके पास से 680 लीटर नकली दूध, 795 किलो ग्लूकोज पाउडर, 590 पैकेट वनस्पति तेल, चार मिक्सी मशीन, 500 ग्राम कास्टिक सोडा, 48 किलो यूरिया बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी रोजाना करीब हजारों लीटर नकली दूध बेचकर लाखों रुपये महीने मुनाफा कमा रहे थे।