{"_id":"61811e6af74c24255a414a0e","slug":"bargadi-sacrilege-sit-s-questionnaire-prepared-for-interrogation-of-dera-sirsa-chief-lodged-in-rohtak-jailbargadi-sacrilege-sit-s-questionnaire-prepared-for-interrogation-of-dera-sirsa-chief-lodged-in-rohtak-jail-faridkot-news-pkl431850967","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरगाड़ी बेअदबी-रोहतक जेल में बंद डेरा सिरसा प्रमुख से पूछताछ के लिए एसआईटी की प्रश्नावली तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरगाड़ी बेअदबी-रोहतक जेल में बंद डेरा सिरसा प्रमुख से पूछताछ के लिए एसआईटी की प्रश्नावली तैयार
विज्ञापन
फरीदकोट। साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम से पूछताछ करने के लिए प्रश्नावली तैयार कर दी है। एसआईटी ने बेअदबी मामले से जुड़ी गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब के श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप चोरी करने के केस में डेरा प्रमुख के खिलाफ फरीदकोट अदालत में चार्जशीट दाखिल की हुई है। बीते 25 अक्तूबर को डेरा प्रमुख का फरीदकोट की अदालत से 29 अक्तूबर के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी करवाया था, लेकिन फरीदकोट की अदालत में पेशी से एक दिन पहले 28 अक्तूबर को पंजाब हरियाणा उच्चन्यायालय ने डेरा प्रमुख के वारंट पर रोक लगा दी और एसआईटी को सुनारिया जेल में जाकर पूछताछ करने की इजाजत दे दी।
बेअदबी मामलों की जांच कर रहे एसआईटी के मुखी व आईजी सुरिंदरपाल सिंह परमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टीम गुरमीत राम रहीम से पूछताछ के लिए सुनारिया जेल प्रशासन के निमंत्रण का इंतजार कर रही है। उनकी सूचना मिलते ही टीम पूछताछ करेगी। डेरा प्रमुख से बरगाड़ी बेअदबी मामले में मिले सुबूतों के आधार पर उनकी भूमिका को लेकर पूछे जाने वाले सवालों के लिए एसआईटी पूरी तरह से तैयार है। साथ ही एसआईटी इस मामले में उच्च न्यायालय में 12 नवंबर को होने वाली सुनवाई से पहले डेरा प्रमुख की पूछताछ करनी चाहते है ताकि उच्च न्यायालय में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जा सके। यदि डेरा प्रमुख ने सहयोग न दिया तो वह उच्चन्यायालय से अगले आदेश की मांग रखेंगे।
मालूम हो कि बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी तीनों घटनाओं की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने हाल ही में पावन स्वरूप चोरी करने व विवादित पोस्टर लगाने की घटनाओं में डेरा सच्चा सौदा सिरसा के छह अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है, जबकि पावन स्वरूप चोरी करने की घटना में एसआईटी ने जुलाई 2020 के दौरान सात डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ खत्म होने के कुछ दिन बाद ही इन सातों अनुयायियों के अलावा डेरे की राष्ट्रीय कमेटी के तीन सदस्यों व डेरा प्रमुख के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।