फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Bank employee will strike in February

बैंक मुलाजिम फरवरी में करेंगे हड़ताल

Thu, 30 Jan 2014 12:42 AM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Thu, 30 Jan 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bank employee will strike in February
वेतन बढ़ोतरी की डिमांड को लेकर एक बार फिर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल करने की घोषणा की है। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन पंजाब के कनवीनर अमृत लाल के मुताबिक यह हड़ताल दो दिवसीय होगी।
विज्ञापन


10 व 11 फरवरी को समूह मुलाजिम बैंक बंद कर हड़ताल पर जाएंगे। उनके मुताबिक इंडियन बैंक एसोसिएशन फोरम आफ बैंक यूनियन की बैठक प्रबंधकों के साथ हुई थी।

इस बैठक में वेतन की बढ़ोतरी 9.5 से 10 फीसदी करने का फैसला किया गया है। उनके मुताबिक यूनियन 10 फीसदी बढ़ोतरी से संतुष्ट नहीं है। इसी कारण अब यूनियन ने हड़ताल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अमृत लाल ने बताया कि अगर सरकार ने उनकी मांग को पूरा न किया तो बैंकों के सभी मुलाजिम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अमृत लाल ने बताया कि एक नवंबर 2002 को सरकार ने आठवें वेतन समझौते के तहत बैंक कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियनों को यह मंजूर नहीं है। यूनियन की डिमांड है कि उनके वेतन में वृद्धि का फैसला समझौतों को आधार बनाकर लिया जाएं। अब इस हड़ताल में अधिकारी यूनियनें भी शामिल होंगी। फरवरी में हो रही दो दिवसीय हड़ताल में बैंकों की नौ यूनियनें शामिल हो रही हैं। हड़ताल में देश के करीब 10 लाख कर्मचारी शामिल होंगे।


...तो प्रभावित होगा 20 हजार करोड़ का ट्रांजेक्शन
फरवरी में होने वाली हड़ताल से सीधे तौर पर 20 हजार करोड़ का लेनदेन प्रभावित होगा। अगर यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला करती हैं तो इसका सीधा नुकसान उद्योग, व्यापारी व दुकानदारों को अधिक होगा। अकेले जालंधर जिले में ही दो दिन के दौरान 800 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed