{"_id":"62436406ce80d756a151780d","slug":"bahibal-kalan-case-sidhu-reached-the-justice-front-faridkot-news-pkl446083195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहिबल कलां गोलीकांड : इंसाफ मोर्चे में पहुंचे सिद्धू, पीड़ित परिवार को दिलाया मदद करने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहिबल कलां गोलीकांड : इंसाफ मोर्चे में पहुंचे सिद्धू, पीड़ित परिवार को दिलाया मदद करने का भरोसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को अपने साथी व पूर्व विधायकों समेत बहिबल गोलीकांड पीड़ित परिवार के मोर्चे में पहुंचे। सिद्धू के साथ कई नेता भी गए थे। उन्होंने परिवार को इंसाफ के लिए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। बता दें कि बहिबल कलां में गोलीकांड वाले स्थान पर पीड़ित परिवार 100 दिन से धरना दे रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह बेअदबी व गोलीकांड की घटनाओं में इंसाफ के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं। जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक वह चुप नहीं बैठेंगे। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए सिद्धू ने कहा कि 24 घंटे इंसाफ करने की बात करने वाले सरकार बनने के 20 दिन बाद भी चुप क्यों हैं।
पीड़ित परिवार सदस्य सुखराज सिंह ने कहा कि न अकाली सरकार ने इंसाफ दिलाया और न ही कांग्रेस इंसाफ दे पाई है। अब आप भी इंसाफ न दे पाई तो उसका हाल भी अकाली व कांग्रेस जैसा ही होगा। इंसाफ मोर्चे ने सरकार को 31 मार्च तक की मोहलत दी हुई है, जिसके बाद पंजाब में आंदोलन शुरू किया जाएगा।