{"_id":"64981f18fef17f17cd066c58","slug":"babbu-of-duffar-village-became-a-police-officer-in-america-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-257-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: डफ्फर गांव का बब्बू अमेरिका में बना पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: डफ्फर गांव का बब्बू अमेरिका में बना पुलिस अफसर
Sun, 25 Jun 2023 04:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 25 Jun 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
परिवार वालों और गांव में खुशी की लहर, चार साल पहले गया था अमेरिका, ट्रक भी चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़दीवाला (होशियारपुर)। गढ़दीवाला के पास डफ्फर गांव में प्रोफेसर कश्मीर सिंह के घर जन्मे 33 वर्षीय युवा जसपिंदर सिंह बब्बू ने अमेरिका में अपनी कड़ी मेहनत से अलेक्जेंड्रिया शेरिफ कार्यालय में डिप्टी शेरिफ (संयुक्त राज्य अमेरिका में एक पुलिस अधिकारी) का पद संभाला। इस अवसर पर परिवार वालों और इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर जसपिंदर सिंह की मां नरिंदर कौर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह बेटे की कड़ी मेहनत का यह नतीजा है कि बेटे ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि बेटा डिप्टी शेरिफ बनेगा। जसपिंदर सिंह जिन्हें प्यार से बब्बू कहा जाता है, 4 साल पहले अमेरिका गया था। उन्होंने वहां ट्रक भी चलाया। उन्होंने दिसंबर 2022 में पुलिस में शामिल होने के लिए पहला टेस्ट दिया था, लेकिन किसी को पता नहीं चलने दिया। उनकी मां ने बताया कि जब चौथा फाइनल टेस्ट देना था तो तब पता चला जब उन्होंने फोन किया और कहा कि गुरुद्वारा गरना साहिब जाकर माथा टेकें। उसने कहा कि प्रार्थना करें कि वह फाइनल टेस्ट में सफल हो जाए और हुआ भी ऐसा। जब बेटे ने फोन कर डिप्टी शेरिफ बनने की खुशखबरी दी।
पंजाब से उच्च शिक्षा (भौतिकी में मास्टर डिग्री और बीएड) करने वाले जसपिंदर सिंह एक क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ी भी थे। गांव के सरपंच हरदीप सिंह पिंकी ने कहा कि जसपिंदर सहोता की यह विशेष उपलब्धि हासिल करना गांव के लिए बहुत गर्व की बात है। वह डफ्फर गांव की क्रिकेट टीम का एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी है और उन्होंने साथ में क्रिकेट खेला। इस अवसर पर माता नरिंदर कौर, पिता प्रोफेसर कश्मीर सिंह, चाचा इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, ताया एक्स सर्विसमैन दिलबाग सिंह, सरपंच हरदीप सिंह पिंकी, गुरदीप सिंह, हरविंदर सिंह लाडी, हरसिमरन कौर, हरमिंदर कौर आदि मौजूद थे।