फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Attempted misdeed, 5 named in Ferozepur

महिला को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, 5 नामजद

Sat, 10 Oct 2020 06:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Attempted misdeed, 5 named in Ferozepur
छावनी बस स्टैंड पर लुधियाना वाली बस पर चढ़ रही महिला (26) को अगवा करने के बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। थाना कैंट पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ढाई साल पहले उसकी छिंदर सिंह नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी, दोनों लुधियाना, मोगा व जलालाबाद जाकर मिलते थे। छिंदर पीड़िता के सीमावर्ती गांव में आरोपी जसपाल सिंह, मगर सिंह, गुलशन सिंह व जसवंत सिंह को भी लेकर आता था। पीड़िता सुबह साढ़े दस बजे थ्री-व्हीलर से उतर कर लुधियाना वाली बस पकड़ रही थी। इस दौरान आरोपी जसवंत सिंह कार लेकर उसके पास आया और उसे बैठाकर छावनी की चुंगी नंबर-सात के पास सेना क्षेत्र के जंगल में ले गया। वहां पर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। इसके बाद वह थाना कैंट पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। सब इंस्पेक्टर नवदीप कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed