फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   attempt to kidnap the girl from the court complex in Muktsar couple had reached court after love marriage to seek security

मुक्तसर में कोर्ट कांप्लेक्स से युवती को अगवा करने की कोशिश, प्रेम विवाह के बाद जोड़ा कोर्ट पहुंचा था सुरक्षा मांगने

Fri, 19 Mar 2021 06:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
attempt to kidnap the girl from the court complex in Muktsar couple had reached court after love marriage to seek security
मुक्तसर। जिला कोर्ट कांप्लेक्स से दिन-दहाड़े एक युवती को अगवा करने की कोशिश की गई। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड भेजा है। जानकारी के अनुसार मुक्तसर के कोटली रोड गली नंबर-3 की निवासी ममता रानी ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था। वे अपने पति और वकील के साथ पुलिस सुरक्षा लेने के लिए कोर्ट पहुंचीं थीं। इसी दौरान वहां युवती के भाई के तीन-चार दोस्त पहुंच गए और मारपीट कर युवती को अगवा कर ले जाने की कोशिश करने लगे। यह देख कोर्ट कांप्लेक्स में शोर-शराबा मच गया और आरोपी भाग खड़े हुए। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में युवती ने एक आरोपी युवक का नाम बताया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती के भाई के दोस्त गांव कोटली देवन निवासी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। थाना सदर प्रभारी बिशन लाल ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed