{"_id":"65350b33bb78a7e8ed01462c","slug":"attempt-to-force-a-girl-into-a-car-ruckus-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-2003-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवती को मनचले ने छेड़ा, विरोध पर जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: एक्टिवा सवार युवती को मनचले ने छेड़ा, विरोध पर जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन
युवती ने शोर मचाया तो भागे युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस को सौंपा, गिरफ्त से भी भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। सबसे व्यस्त एरिया मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की। जब लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा कर लिया तो वह भाग निकला। युवती रोशनी ने आरोप लगाया कि युवक ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की। मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है। युवती ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ शनिवार रात एक्टिवा पर पीपीआर मार्केट गई थीं। जब वहां से अपने घर की ओर जा रही थी तो पीपीआर मार्केट से ही कुछ मनचला कार में सवार होकर उनका पीछा कर रहा था। श्री गुरु रविदास चौक तक आरोपी ने पूरे रास्ते में उन्हें भद्दी शब्दावली करते हुए पीछा किया। पीड़िता ने हारकर मनचले को रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे युवक ने युवतियों पर अंदर बैठने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई उक्त युवती ने लोगों को इकट्ठा कर लिया। जब मामला बढ़ा तो कार सवार गाली-गलोच करता हुआ भाग निकला। लोगों ने पीछा कर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से भी भाग निकला। मामले की शिकायत पीड़िता द्वारा महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। इसके एक घंटे बाद पीसीआर टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। युवतियों ने थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवा दी है।