{"_id":"68de8fbd4aa7d085bf0b9b51","slug":"attacked-with-a-sharp-weapon-injured-thrown-into-the-canal-and-fled-jalandhar-news-c-74-1-spkl1022-112267-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: तेजधार हथियार से हमला किया घायल, नहर में फेंक भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: तेजधार हथियार से हमला किया घायल, नहर में फेंक भागे
विज्ञापन
-सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, गोताखोरों की मदद से घायल युवक की तलाश
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। जसपाल बांगड़ इलाके में मामूली बात को लेकर युवकों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क के बीचों बीच आपस में ही युवक भिड़ गए। एक गुट के युवकों ने तेजधार हथियार से दो भाइयों और उनके दोस्त पर हमला कर दिया। दो ने तो भाग कर अपनी जान बचा ली जबकि एक युवक हमलावरों के हत्थे चढ़ गया। उसे घायलावस्था में ही उन्होंने सिधवां नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। युवक की पहचान गुरविंदर सिंह मनी के रूप में हुई है जबकि उसका भाई रुपिंदर और दोस्त घायल है। पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया और मनी की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने सात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
हरनाम नगर निवासी गुरविंदर सिंह मनी अपने भाई रूपिंदर और अन्य दोस्त के साथ जसपाल बांगर की तरफ किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में पुल पर गुजरते समय कुछ युवकों के साथ उनकी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने अपने साथियों को बुलाया और पीटना शुरू कर दिया। मनी, रूपिंदर और उनके दोस्त को पीटा गया। इसी दौरान तीनों पर तेजधार हथियार मारे गए। रूपिंदर और उसका दोस्त तो वहां से भाग गए जबकि मनी को ज्यादा चोट आई थी जिस कारण वह भाग नहीं सका। आरोपियों ने मनी को उठाया और उसे नहर में फेंक दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मनी को नहर में फेंकने के बाद उस पर बाहर से ईंट पत्थर बरसाए। इसके बाद वह पानी में भी नजर नहीं आया।एडीसीपी करणवीर सिंह ने बताया कि सात युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। नहर में गिरे युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।