{"_id":"6798fc96be98997f7c03d34e","slug":"attack-on-policemen-who-went-to-settle-dispute-of-migrant-labourers-saved-their-lives-by-running-away-hoshiarpur-news-c-70-1-spkl1012-103010-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: प्रवासी मजदूरों का झगड़ा शांत कराने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: प्रवासी मजदूरों का झगड़ा शांत कराने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। स्थानीय मोहल्ला सुंदर नगर में प्रवासी मजदूरों के बीच झगड़े की खबर मिलने पर पहुंचे पुलिस कर्मियों पर गुस्साई भीड़ ने हमला कर दिया। इस बीच कर्मचारियों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुंदर नगर में प्रवासी आपस में झगड़ रहे थे। सूचना मिलने पर जब 3 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने एक पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ दिए। पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब इसकी सूचना चौकी प्रभारी पुरहीरां को मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला सुंदर नगर में झगड़ा हो रहा है। इसके बाद तीन पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में एक महिला और एक पुरुष की पहचान कर ली गई है तथा अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मारपीट में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले बुजुर्ग महिला को डंडों से पीटा था, जिससे वह घायल हो गईं। इसके बाद गुस्साए मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
28 एचएसपी 21 - मोहल्ला सुंदर नगर में एक पुलिसकर्मी की पिटाई के वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।