फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Attack on police in Jalandhar drug smuggler and 8 women accused arrested

पंजाब पुलिस पर हमला: चार जवान घायल, नशा तस्कर को पकड़ने पहुंची थी टीम, हमलवारों में आठ महिलाएं, सभी गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

जालंधर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में चार पुलिस जवान घायल हुए हैं। पुलिस टीम एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Attack on police in Jalandhar drug smuggler and 8 women accused arrested
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमलावरों में महिलाएं भी शामिल हैं। घटना जालंधर फिल्लौर के गांव उच्ची घाटी की है। मंगलवार को पुलिस टीम यहां नशा तस्करों को पकड़ने के लिए रेड करने पहुंची थी। तभी पुलिस पार्टी पर नशा तस्कर विजय मसीह और उसके साथियों हमला कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में थाना फिल्लौर में उक्त तस्कर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर आठ महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने तस्कर की हिमायत कर पुलिस पार्टी पर हमला किया। वहीं इस हमले में 4 पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुए हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ने पुलिस को चैलेंज किया था कि उसके गांव उच्ची घाटी के इलाके में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती, क्योंकि पूरा इलाका उसकी हिमायत में है। 
विज्ञापन


एसएसपी हरकंवलप्रीत सिंह खख ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 8 महिलाओं सहित 10 पर केस दर्ज किया गया है। एसएसपी खख ने बताया कि लुधियाना और फिल्लौर में आरोपी विजय मसीह के खिलाफ नशा तस्करी, हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ करीब 25 केस आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जब पुलिस टीम आरोपी विजय मसीह को पकड़ने के लिए उसके गांव उच्ची घाटी पहुंची तो आरोपी ने वहां से भागने की कोशिश की। तभी कई लोगों ने पुलिस पार्टी पर ही हमला कर दिया। इनमें कई महिलाएं भी थी। वहीं आरोपी विजय महीस ने भागते हुए घर की छत से छलांग लगाई, जिससे उसको चोटें आई हैं। उसकी टांग टूटी है। आरोपी विजय मसीह एक पुराने नशा तस्करी के मामले में वांछित था। वहीं हमला करने वाले ज्यादातर लोग आरोपी के रिश्तेदार हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास के अलावा सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed