फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Attack on deputy director, accused arrested, Jalandhar

डिप्टी डायरेक्टर पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Mar 2021 05:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Attack on deputy director, accused arrested, Jalandhar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कार ओवरटेक को लेकर श्रम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की लंबा पिंड चौक पर तकरार हो गई। इस पर कार सवार युवक ने घर लौट रहे डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री व उनकी सहायक पीएफ कमिश्नर पत्नी को बीच सड़क पर पीट दिया। आरोप है कि डिप्टी डायरेक्टर को धक्का देकर गिरा दिया ताकि उसके उपर से वाहन निकल जाए। पुलिस ने आरोपी दत्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लुधियाना में तैनात लेबर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर फैक्टरी द्वारका दास ने बताया वह मकसूदां के गांव माड़ी हरनीयां नुस्सी में रहते हैं। उनकी पत्नी जश्नदीप कौर सहायक पीएफ कमिश्नर हैं और जालंधर में तैनात हैं। वह ड्यूटी से घर लौटने के दौरान पत्नी को साथ लेकर पीएपी चौक से घर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

जब उन्होंने लम्मा पिंड फ्लाइओवर क्रॉस किया तो पीछे से सफेद रंग की मारुति जैन कार ने अचानक उन्हें ओवरटेक किया। मारुति जेन दत्ता नामक युवक चला रहा था। वह अपनी कार से उतरे तो आरोपी दत्ता ने किसी छोटे तेजधार हथियार से उनके सिर पर वार कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उनकी हथेली पर चोट लगी। इसके बाद उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और राड से हमला किया। थाना डिवीजन नंबर आठ के एसएचओ कमलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed