फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Assistant Labor Commissioner arrested in bribery case

Jalandhar News: रिश्वत मामले में सहायक श्रम आयुक्त गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 20 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Assistant Labor Commissioner arrested in bribery case
फोटो
विज्ञापन

होशियारपुर। विजिलेंस विभाग ने रिश्वतखोरी के मामले में फरार आरोपी सहायक श्रम आयुक्त होशियारपुर हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सतर्कता विभाग के डीएसपी मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि वादी रोहित चौहान निवासी मोहल्ला शक्ति नगर (होशियारपुर) ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज करवाई थी। विजिलेंस ने सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर अलका शर्मा को 8 नवंबर, 2024 को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में हरप्रीत सिंह, सहायक श्रम आयुक्त तीन महीने से अधिक समय से फरार था। इसकी जमानत सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय ने रद्द कर दी थी। उन्होंने बताया कि विजिलेंस विभाग आरोपी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके आवास व अन्य ठिकानों पर लगातार छापे मार रहा था। विजिलेंस विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता रोहित चौहान सुनार की दुकान चलाता है। उसने दुकान का नवीनीकरण करवाया था। इस संबंध में शिकायतकर्ता को सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय होशियारपुर से नोटिस प्राप्त हुआ था और वह सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय गया था, जहां कार्यालय की कंप्यूटर ऑपरेटर अलका शर्मा ने उसे कहा कि आपको बहुत जुर्माना देना पड़ेगा, लेकिन मैं अपने अधिकारी हरप्रीत सिंह सहायक श्रम आयुक्त से बात करके इस नोटिस को मंजूरी दिलवा दूंगी। आरोपी हरप्रीत सिंह ने नोटिस दाखिल करने की एवज में 30 हजार रुपये की मांग की। 8 नवंबर, 2024 को आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर अलका शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपी सहायक श्रम आयुक्त होशियारपुर हरप्रीत सिंह फरार था। अब आरोपी हरप्रीत सिंह को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड रिमांड पर लिया गया है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed