फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Army recruiter arrested at Jalandhar

सेना में भर्ती कराने वाला शातिर गिरफ्तार

Fri, 12 Mar 2021 04:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Army recruiter arrested at Jalandhar
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। जालधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पैसे लेकर लिखित टेस्ट पास करवा सेना में भर्ती करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के एक शातिर को उस समय दबोच जब वह करतारपुर में ठगी के जाल में फंसाने के लिए घूम रहा था। गिरोह का सरगना फरार है।
जालंधर देहात के एसपी जांच मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि उनकी टीम ने वीरवार की रात करीब सवा 9 बजे सिनेमा मोड़ करतारपुर में नाकेबंदी कर रखी थी। अमृतसर के थाना घरिंडा के गांव चीचा के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ भोलू को गुप्त सूचना के आधार पर रोका गया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि वह एक गिरोह से संबंधित है। गिरोह सेना में भर्ती होने के इच्छुक लोगों से लिखित टेस्ट पास करवाने के लिए 2 से 3 लाख रुपये लेता है। गिरोह का सरगना अमृतसर के गांव मालोवाल भकना कलां के हरगोबिंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप भोलू ने खुलासा किया कि गिरोह ने 3 युवकों को इसी तरह सेना में भर्ती करवाया है। यह भर्ती साल 2019 में हुई थी। इसके लिए उन्होंने हर युवक से 2.20 लाख यानी कुल 6.60 लाख रुपये लिए थे। वह ऐसे युवकों को खोजते है जो सेना में भर्ती होना चाहते हैं। फिर उनसे मिलकर सौदेबाजी करता है और लिखित टेस्ट पास करवाने के लिए पैसे लेता है।

आगे का सारा काम हरगोबिंद ही करता है। आगे उसे कौन जानता है? कैसे भर्ती होती थी और इस खेल में और कौन-कौन अधिकारी शामिल है? यह भी हरगोबिंद को ही पता है। एसपी ढिल्लो ने बताया कि हरगोबिंद की तलाश की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed