{"_id":"68de9335c54953819907d93b","slug":"arms-and-drug-smuggling-network-linked-to-pakistan-busted-5-arrested-including-a-minor-12-pistols-recovered-jalandhar-news-c-59-1-asr1003-114470-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पाकिस्तान से जुड़े हथियार व नशा तस्करी नेटवर्क का \nभंडाफोड़, नाबालिग सहित 5 काबू, 12 पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पाकिस्तान से जुड़े हथियार व नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, नाबालिग सहित 5 काबू, 12 पिस्तौल बरामद
विज्ञापन
-पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये करते थे बातचीत
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से सक्रिय हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पाकिस्तान से जुड़े गिरोह के एक नाबालिग सहित पांच सदस्यों को काबू किया है। उनके कब्जे से 12 पिस्तौल (.30 बोर) और 1.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम जोबन सिंह, करणदीप सिंह और अजय पाल सिंह निवासी खालड़ा और जनप्रीत सिंह और एक नाबालिग युवक निवासी गांव रानियां है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने पहले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जोबन सिंह, कारणदीप सिंह और अजय पाल सिंह को पांच पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। इन्हीं से जांच के बाद आरोपी जशनप्रीत सिंह के बारे में जानकारी मिली तो ट्रैप लगाकर जश्नप्रीत सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर सात पिस्टल बरामद किए गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये उनसे बातचीत करते थे और भारत में भेजे गए हथियार और नशे की खेप को आगे सप्लाई करने का काम करते थे। यह खेप पंजाब में सक्रिय विभिन्न गैंग के बीच प्रतिद्वंद्विता को हवा देने और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने के इरादे से भेजी गई थी।
विज्ञापन
नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस
थाना गेट हकीमा में शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क की कड़ियां खंगालने पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस ने दोहराया कि संगठित अपराध, हथियारों और नशे के नेटवर्क को खत्म करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का कहना है कि वह पंजाब को सुरक्षित, अपराध मुक्त और नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प पर पूरी तरह डटी हुई है।