फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Angry people surrounded the travel office for not getting jobs for the children abroad

विदेश में बच्चों को नौकरी न दिलाने से गुस्साए लोगों ने घेरा ट्रैवल आफिस

Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the travel office for not getting jobs for the children abroad
जालंधर। हमनें लाखों रुपये लगाकर इस ट्रेवल एजेंट के जरिये अपने बच्चों को विदेश भेजा और वहां पर हमारे बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं और भीख मांग कर गुजारा कर रहे हैं। यह ट्रेवल ऐजेंट न तो हमारे बच्चों को नौकरी दिला रहा है और न उन्हें वापस भारत में लाने का कोई इंतजाम कर रहा है। इन बातों का प्रगटावा जालंधर के स्काईलार्क चौक स्थित भाटिया ट्रेवल के दफ्तर के बाहर प्रर्दशन कर रहे लोगों ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हंगामा करने वाले लोगों का आरोप था कि उन्होंने अपने बच्चों को लाखों रुपये कर्जा उठाकर भाटिया ट्रेवल के माध्यम से विदेश भेजा था पर विदेश पहुंचने के कई महीनों बाद हमारे बच्चों को कोई नौकरी नहीं मिली। हमारे बच्चे वहां भीख मांगकर गुजारा कर रहे हैं और बीमार होने पर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। एक महिला ने कहा कि उसने अपना घर गिरवी रखकर अपने बच्चे को पैसा कमाने के लिए विदेश भेजा पर उसकी नौकरी नहीं लगी। उसके लिए कर्ज की किश्त शुरू हो चुकी है। जिसकी वजह से हालात काफी खराब हो गए है।
विज्ञापन

उन्होंने कई बार भाटिया ट्रैवल के मालिक को मिलकर अपील की है कि या तो हमारे बच्चों को नौकरी दिलवा दो नहीं तो उन्हें वापस ले आओ पर अब तक बच्चों को वापस मंगवाने के लिए उनसे लाखों रुपयों की मांग की जा रही है। यह हंगामा होते देखकर थाना 4 की पुलिस मौके पर पर पहुंची और मामला शांत करवाया। यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि वह तब तक प्रदर्शन करेंगे जब तक उन्हे गारंटी नहीं दी जाती कि उनके बच्चों को विदेश में नौकरी दिलवाई जाएगी या फिर उन्हे वापस मंगवाया जाएगा। इस बारे में जब भाटिया ट्रैवल से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed