{"_id":"43b5188c5a179568dd1f2bcb64ffa10e","slug":"anger-flared-corporation-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मचारियों का भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मचारियों का भड़का गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवजोत दुग्गल को बंधक बनाने का मामला गंभीर होता जा रहा है। सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा भड़क उठा।
कर्मचारियों ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार करने वाले आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करे। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में रोष स्वरूप धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी आधे दिन की हड़ताल पर भी रहे। सुबह से लेकर दोपहर तक निगम में कोई भी काम नहीं हुआ।
दोपहर के बाद कर्मचारी काम पर वापस लौटे। निगम का स्टाफ निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा और पुलिस कमिश्नर युरेंद्र सिंह हेयर की कार्रवाई से असंतुष्ट हैं। कारण है कि पर्चे में नामजदों की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है।
विज्ञापन
कर्मचारी तालमेल कमेटी के प्रधान प्रेमपाल डुमेली, चेयरमैन पवन कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि नामजदों की गिरफ्तारी की मांग पर पूरे पंजाब की नगर निगमों में धरने, प्रदर्शन और नगर निगम कमिश्नरों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं।
वहीं नगर निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा और पुलिस कमिश्नर युरेंद्र सिंह हेयर ने अभी तक इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर कोई ठोस कार्रवाई को अंजाम नहीं दिया है। इस वजह से निगम स्टाफ में आक्रोश है।
डुमेली ने कहा कि जब तक पर्चे में नामजदों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। निगम का मिनिस्टीरियल स्टाफ इस मामले को लेकर निगम कमिश्नर की ओर से शिकायत दर्ज करवाए जाने की मांग कर रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बस्ती गुंजा में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने गई बिल्डिंग ब्रांच की टीम के एक इंस्पेक्टर नवजोत दुग्गल से दुर्व्यवहार किया गया था। इंस्पेक्टर दुग्गल के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी थी, मगर केस में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।