फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Anganwadi workers, helper roared, protest against Punjab government, ferozepur, jalandhar

आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्पर पंजाब सरकार के खिलाफ गरजे

Mon, 13 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर) Updated Mon, 13 Jun 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers, helper roared,  protest against Punjab government, ferozepur, jalandhar
प्रदर्शन - फोटो : demo
आल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स/हेल्पर्स यूनियन पंजाब (एटक) द्वारा सोमवार को स्थानीय शिरोमणि अकाली दल दफ्तर के समक्ष पंजाब सरकार का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की। इससे पहले शहीद ऊधम सिंह पार्क में मीटिंग का आयोजन किया, जिसमें भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस अवसर पर जत्थेबंदी की स्टेट कमेटी की अध्यक्ष सरोज छपड़ी वाला व प्रांतीय सचिव सुनील कौर बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ 30 मार्च को जत्थेबंदी की आयोजित मीटिंग में 500 रुपये प्रति माह वर्कर व 250 रुपये प्रति माह हेल्पर के मान भत्ते के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


लेकिन 100 रुपये प्रति माह वर्कर व 50 रुपये प्रति माह हेल्पर के मान भत्ते में और बढ़ोतरी करके पंजाब सरकार अपने वादे से भाग रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मीटिंग में हुए फैसले लागू नही किए गए भविष्य में संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके प्रदेश उपाध्यक्ष वीरा खन्ना, वित्त सचिव कृष्णा, राज लाधुका, कुसुम, गुरजीत कौर, दीप माला उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed