फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Anganwadi worker's protest, performance against Jyani, protest for demand, jalandhar, punjab

आंगनबाड़ी मुलाजिमों का ज्याणी के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 18 Oct 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 18 Oct 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker's protest, performance against Jyani, protest for demand, jalandhar, punjab
प्रदर्शन - फोटो : demo
लंबे समय से मांगो के लिए संघर्ष कर रहे आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की ओर से मंगलवार को महिला और बाल विकास मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी का पुतला फूंका गया। इन मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्याणी से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


इन मुलाजिमों ने काफी समय तक अपना रोष जाहिर कर अकाली-भाजपा सरकार को इन विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का प्रण भी लिया। आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब के जिला प्रधान जसवीर कौर घुमियाणा ने कहा कि 13 अक्तूबर को वह अपनी मांगों के लिए यूनियन सुरजीत कुमार ज्याणी को उनके निवास पर मिले थे।
विज्ञापन


इस बैठक के दौरान ज्याणी ने उनकी मांगों के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई और उनका रवैया भी यूनियन सदस्यों के प्रति काफी नकारात्मक था। उन्होंने बाल विकास मंत्री ज्याणी पर आरोप लगाया कि जब उनकी यूनियन की महिलाएं उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने महिलाओं को अपने मंत्री पद का रौब दिखाया। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों के प्रति भी मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें न मानी गई तो इस तरह के प्रदर्शन आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed