फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Ammonia gas leak in Jalandhar 30 workers trapped in factory rescued with crane

Punjab: जालंधर में अमोनिया गैस लीक से मचा हड़ंकप, फैक्टरी में फंसे 30 मजदूर... दीवार तोड़कर क्रेन से निकाला

Mon, 25 Aug 2025 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 25 Aug 2025 06:26 PM IST
सार

जालंधर में सर्जिकल कंप्लेक्स में स्थित मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद फैक्टरी की दीवार तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। क्रेन की सहायता से 30 मजदूरों को निकाला गया है जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Ammonia gas leak in Jalandhar 30 workers trapped in factory rescued with crane
क्रेन की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के जालंधर में बड़ी घटना हुई है। यहां एक फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। घटना सोमवार शाम की है। जालंधर में सर्जिकल कंप्लेक्स में स्थित मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। इसके बाद फैक्टरी की दीवार तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। क्रेन की सहायता से 30 मजदूरों को निकाला गया है जिनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैस लीक होने के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय फैक्टरी के अंदर करीब 30 से 40 लोग मौजूद थे, जो गैस रिसाव के कारण अंदर ही फंस गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत-बचाव दल को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


राहत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। फैक्टरी की दीवार को तोड़कर क्रेन की मदद से अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गैस के रिसाव के कारण आसपास के इलाकों में भी लोगों को सतर्क कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत उपचार मिल सके। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। मैट्रो दूध व दही की बड़ी फैक्टरी है जहां से पंजाब के कई हिस्सों में दूध व दही सप्लाई होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed