{"_id":"5770fa954f1c1b5f1879ade6","slug":"amarnath-yatra-baltal-yatra-starting-from-2nd-july-bhandara-started-ferozepur-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालटाल में लग चुके 35 भंडारे, दो जुलाई से शुरू होने वाली है श्री अमरनाथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालटाल में लग चुके 35 भंडारे, दो जुलाई से शुरू होने वाली है श्री अमरनाथ यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 27 Jun 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2 जुलाई से शुरु हो रही है
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिव भक्तों के लिए भंडारे लगने शुरू हो गए हैं। बालटाल और पहलगाम में भंडारे वालों ने अपने टेंट लगा लिए हैं।
इस बार श्राइन बोर्ड ने रास्तों की मरम्मत बढ़िया तरीके से की है ताकि श्रद्धालु पवित्र बर्फानी गुफा के दर्शन करने के लिए आसानी से जा सके। यह जानकारी बालटाल गए श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन के महासचिव राजन गुप्ता ने दी।
महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि बालटाल में 35 भंडारे लग चुके हैं और भंडारे वाले अपना सामान लेकर बालटाल पहुंच रहे हैं। इसी तरह पहलगाम व चंदनवाड़ी में भी भंडारे लग रहे हैं। गुप्ता ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते बढ़िया किए हैं। पिछले सालों की तुलना में इस बार प्रबंध अच्छा किया गया है। पीने के पानी और बिजली का भी बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा कि भंडारे के सेवादारों के पहचान पत्र बनाने के लिए श्राइन बोर्ड को दिए गए हैं। बोर्ड ने पहचान पत्र आगे जम्मू-कश्मीर के डीजीपी के पास भेजे हैं। गुप्ता ने कहा कि खानपान साधारण है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। चंदनवाड़ी की तरफ रास्ते साफ किए जा रहे हैं ताकि दो जुलाई को वहां से भी यात्रा शुरू की जा सके। इस बार मौसम भी अच्छा है।