फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   alligation on cps kd bhandari, congress, press confrence, jalandhar

सीपीएस भंडारी पर अवैध निर्माण का आरोप

Sat, 02 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 02 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
alligation on cps kd bhandari, congress, press confrence, jalandhar
जालंधर में केडी भंडारी पर आरोप लगाते कांग्रेस पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी नेताओं मुख्य संसदीय केडी भंडारी पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि भंडारी मंदिर की 33 मरले की जमीन पर अवैध निर्माण करवा रहा है, जिसे रुकवाने के लिए निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जूनियर बावा हैनरी और जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंद्र बेरी ने कहा कि दोआबा चौक से सटे भगतपुरा में नौहरियां मंदिर की काफी जगह खाली पड़ी है। इसमें से भंडारी ने अपनी पत्नी नीना भंडारी के नाम से 33 मरले जगह किराए पर ले रखी है। इसका करारनामा भी है, लेकिन बड़े हैरानी की बात है कि 33 मरले की जगह को महज 1600 रुपये प्रति महीना के किराए पर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि इतने कम रेट पर इतनी बड़ी जगह कैसे किराए पर दी जा सकती है? मंदिर से किराए पर मिली जगह पर किरायदार निर्माण तो दूर निगम से नक्शा तक पास नहीं करवा सकता है। उन्होंने कहा कि भंडारी खुद की पॉवर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इसमें निगम मेयर सुनील ज्योति उनका साथ दे रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन किराएदार के कहने पर कभी नक्शा पास नहीं कर सकता है और न ही बिजली का मीटर लगवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के अवैध निर्माण गिराने के लिए निगम की पूरी फौज पहुंच जाती है। वहीं भंडारी की जगह पर अब भी अवैध निर्माण चल रहा है, जिसे कोई भी निगम अधिकारी तोड़ना तो दूर रुकवाने तक नहीं जा रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि वह इस मामले की विजिलेंस में शिकायत करेंगे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वीरवार को हुई निगम मीटिंग में खुद अकाली दल के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और भाजपा पार्षद रवि महेंद्रू ने मेयर सुनील ज्योति पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस तो कई सालों से बोल रही है कि मेयर ने ही निगम में भ्रष्टाचार फैला रखा है। उन्होंने मांग की है कि मेयर के खिलाफपर्चा दर्ज होना चाहिए और मेयर के कामों की जांच होनी चाहिए, जिससे कई घोटाले सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि निगम में हो रहे घोटालों की विरोध में पुलिस कमिश्नर को शिकायत सौंपेंगे। इसके अलावा विजिलेंस में भी शिकायत करेंगे। इस अवसर पर पार्षद देशराज जस्सल, पार्षद डॉ. प्रदीप राय, गुरविंदरपाल सिंह बंटी नीलकंठ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed