फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali leaders played with scheduled society every time: Arora

अकाली नेताओं ने अनुसूचित समाज से हर बार किया खिलवाड़: अरोड़ा

Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Akali leaders played with scheduled society every time: Arora
जालंधर। जिले के जालंधर कैंट में सांसद हरसिमरत कौर बादल द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती पर विश्वविद्यालय बनाने के दिए बयान को खोखला बताते हुए भाजपा पंजाब के प्रवक्ता दीवान अमित अरोड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अकाली लीडरशिप अनुसूचित समाज को गुमराह करने लगी है। वास्तविकता यह है कि गरीब अनुसूचित समाज से संबंधित लखबीर सिंह हत्याकांड के मामले में अभी तक न तो अकाली नेताओं ने किसी प्रकार की निंदा की है और न ही उसके अनुसूचित पीड़ित परिवार को किसी प्रकार का मुआवजा दिलाने की बात की है।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि लखबीर सिंह के ऊपर जो बेअदबी के आरोप लगाए गए हैं, वह अभी जांच के दायरे में हैं। अकाली दल की सरकार जितनी बार पंजाब में बनी, उतनी बार ही अनुसूचित उपमुख्यमंत्री बनाने के भाजपा के प्रस्ताव को नकार गया। इससे यह सिद्ध होता है कि अकाली दल पूर्ण रूप से अनुसूचित समाज की विरोधी है। दीवान अरोड़ा ने यह बयान जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 30 में मुख्य भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेकने के बाद दिए थे। इस मौके पर कमल किशोर, एडवोकेट नवीन चड्ढा, भगवान वाल्मीकि सोसाइटी के अध्यक्ष राकेश अट्वाल, शम्मी सहोता, सरवन नाहर, शादी लाल, रमेश रहेला, अशोक मेहमा, सन्नी कटारिया, शाम लाल सोंधी व दीपक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed