{"_id":"643255c0e6ded2a52704eab5","slug":"akali-dal-bsp-will-contest-jalandhar-lok-sabha-bypoll-together-candidate-will-be-of-akali-dal-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar By-Poll: उपचुनाव में अकाली दल उतारेगा अपना उम्मीदवार, बसपा के साथ मिल लड़ेगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar By-Poll: उपचुनाव में अकाली दल उतारेगा अपना उम्मीदवार, बसपा के साथ मिल लड़ेगा चुनाव
Sun, 09 Apr 2023 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:36 AM IST
सार
सुखबीर ने कहा कि मान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि फसलों का 33 फीसदी से अधिक नुकसान दिखाया न जाए, इतना पैसा हम नहीं दे सकते हैं।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालंधर लोकसभा उपचुनाव अकाली दल और बसपा मिलकर लड़ेंगे। उम्मीदवार अकाली दल का होगा। यह आधिकारिक घोषणा पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल ने जालंधर में की। इससे पहले बसपा के कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इसके बाद अकाली दल व बसपा की संयुक्त बैठक में तय किया गया कि उम्मीदवार अकाली दल का होगा। सुखबीर ने कहा कि लोग खुद मान रहे हैं कि पिछले साल साल वोट डालते समय उनसे गलती हुई है।
यह भी पढ़ें : Punjab: बठिंडा जेल के कैदियों ने वीडियो बना टीवी चैनल को भेजा, जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और बसपा के प्रभारी रंधीर बैनीवाल ने संयुक्त प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। सुखबीर बादल ने मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। यहां जेल से लॉरेंस लाइव इंटरव्यू करता है। पंजाब में कार्यालय का समय 7.30 पर इसलिए किया गया, क्योंकि सरकार के पास बिजली नहीं है। महिला मुलाजिमों का क्या होगा? वह सुबह दो बजे उठकर कामकाज करेगी बच्चों को स्कूल भेजेंगी? वह दिन भी दूर नहीं, जब रात को 12 बजे कार्यालय खोलने की घोषणा की जाएगी। गर्मी आ रही है और बिजली की कमी के कारण यह रास्ता अपनाया जा रहा है।
सुखबीर ने कहा कि मान सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि फसलों का 33 फीसदी से अधिक नुकसान दिखाया न जाए, इतना पैसा हम नहीं दे सकते हैं। लोगों में ढोल बजाया जा रहा है कि 70 फीसदी फसल खराब होने वालों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देंगे, लेकिन अब तय किया गया है कि किसी की फसल 33 फीसदी से अधिक खराब ही न दिखाओ।