फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   agriculture minister, tota singh, farmer's problem, grain, electricity problem, moga, jalandhar

धान की सिंचाई के लिए किसानों को नहीं होगी बिजली की समस्या : तोता सिंह

Sun, 05 Jun 2016 07:40 PM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, मोगा
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, मोगा Updated Sun, 05 Jun 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister, tota singh, farmer's problem, grain, electricity problem, moga, jalandhar
मोगा के फतेहगढ़ पंजतूर में संगत दर्शन कर लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने अपने विधानसभा हलका धर्मकोट के लगभग 18 गांवों में संगत दर्शन कर लोगों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने धान के लिए किसानों को बिजली की कोई समस्या न आने का भी दावा किया है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री ने पावरकॉम अधिकारियों को हिदायत की कि वे धान के सीजन से पहले ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और बिजली की तारों को चेक करें, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए कोई मुश्किल न हो। उन्होंने कहा कि हलका धर्मकोट में करोड़ों की ग्रांट बांटी जा चुकीं हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास ग्रांट का इस्तेमाल सुचारु ढंग से करने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार का यह दृढ़ संकल्प है कि राज्य का सर्वपक्षीय विकास किया जाए। उन्होंने कहा कि हमेशा शिरोमणि अकाली दल-भाजपा सरकार के कार्यकाल दौरान ही राज्य का विकास हुआ है। इस दौरान गुरमिंदरजीत सिंह बबलू, एसडीएम धर्मकोट जसपाल सिंह गिल, गुरनाम सिंह विर्क, चेयरमैन जोगिंद्र सिंह संधू, सुखविंदर सिंह दातेवाल, तहसीलदार धर्मकोट भुपिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed