{"_id":"60f9aca48ebc3e6d9f0809ca","slug":"action-can-be-taken-against-hospitals-that-do-not-treat-sachin-jain-jalandhar-news-pkl421002391","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन जैन का इलाज न करने वाले अस्पतालों पर हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन जैन का इलाज न करने वाले अस्पतालों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
जालंधर। सोढल रोड पर लुटेरों की गोली का शिकार होने के बाद अपनी जान गंवाने वाले सचिन जैन के मामले में डिप्टी कमिश्नर ने सख्त एक्शन लिया है। डिप्टी कमिश्नर ने घायल सचिन जैन का इलाज न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए कमेटी गठित की गई है, जो कि इस बात की जांच करेगी कि आखिर गोली लगने से घायल हुए सचिन जैन का अस्पताल वालों ने इलाज क्यों नहीं किया। इस कमेटी में पीसीएस अफसर रणदीप सिंह गिल, डीएमसी जालंधर ज्योति शर्मा व एसीएस डॉ. वरिंदर थिंद शामिल हैं। कमेटी को इस मामले की जांच कर 3 दिन में अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। अब अगर अस्पतालों की इस मामले में कोई लापरवाही सामने आती है तो इन पर गाज गिर सकती है।
इससे पहले व्यापारियों का एक शिष्टमंडल रविंदर धीर के नेतृत्व में डीसी घनश्याम थोरी की तरफ से रखी गई मीटिंग में शामिल हुआ था। इस शिष्टमंडल में बलजीत सिंह आहलुवालिया, अमित सहगल, विपन प्रिंजा, अरुण बजाज, राकेश गुप्ता, विकास जैन व संदीप गांधी आदि शामिल थे। इस दौरान व्यापारी नेता रविंदर धीर ने कहा कि ढीली कानून व्यवस्था के कारण सचिन जैन लुटेरों की गोली का शिकार बना, लेकिन उसके बाद निजी अस्पतालों की मनमानी के कारण जान नहीं बची। डीसी ने व्यापारियों की मांग को ध्यान से सुना व एक कमेटी गठन करने का एलान कर दिया।
दूसरी तरफ शहर के व्यापारियों ने डीसी से मिलकर सचिन जैन की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। सचिन जैन की पत्नी को सरकारी नौकरी व परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग के साथ ट्रेडर्स फोरम ने विधायक राजिंदर बेरी व डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी को मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र की एक कॉपी मुख्यमंत्री को भी ईमेल से भेजी गई।