फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accused of robbery and murder arrested by Phillaur police

Jalandhar: दीनानगर में बुजुर्ग महिला के कत्ल का आरोपी काबू, फिल्लौर पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ पकड़ा

Fri, 02 Jun 2023 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jun 2023 03:11 PM IST
सार

पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर में अकेली महिलाओं को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी मिथुन ने फिल्लौर के आसपास के एरिया और धार्मिक स्थानों पर कई बार चोरी की वारदात की।

विज्ञापन
Accused of robbery and murder arrested by Phillaur police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

गुरदासपुर के थाना दीनानगर एरिया में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के गहने लूटने और हत्या कर शव को गटर में फेंकने के आरोपी मिथुन को जालंधर देहात के थाना फिल्लौर की पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फिल्लौर के गांव गढ़ा में 2 महिलाओं के गहने छीन कर डंडे से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा कर दिया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसएसपी मुखविंदर सिंह और डीएसपी फिल्लौर जगदीश राज ने बताया कि 29 मई को गुरप्रीत कौर और बलजीत कौर निवासी गांव गढ़ा फिल्लौर, जालंधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उनकी डंडे से पिटाई की थी और गहने-नकदी लूटकर मौके से भाग गया था। उसकी तीन बहनों ने आरोपी का साथ दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सिद्धू-मजीठिया की 'जफ्फी': जालंधर में विपक्षी दलों की मीटिंग में गले मिले धुर विरोधी... हैरान रह गए सभी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नीलम निवासी जज्जां कलां हाल वासी गांव गढ़ा, रजनी निवासी मोहल्ला बाजीगर अजनाला अमृतसर और ज्योति बाला निवासी गांव संगेवाल जालंधर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी मिथुन उर्फ प्रेमचंद निवासी गांव अथावा दीनानगर गुरदासपुर ने गांव की ही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी की दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर उसके शव को गटर में फेंक दिया था और घर से गहने और नकदी ले गया था। जिसके खिलाफ दीनानगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था। 

पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान आरोपी को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी घर में अकेली महिलाओं को देखकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी मिथुन ने फिल्लौर के आसपास के एरिया और धार्मिक स्थानों पर कई बार चोरी की वारदात की। आरोपी मिथुन नशे का आदी है और अपनी पूर्ति के लिए वारदात अंजाम देता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed