फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Punjab News in Hindi: Accuse become criminal for America's PR

मोगा: अमेरिका की नागरिकता पाने की चाहते में बने अपराधी...फहराया था 'खालिस्तानी झंडा'

Wed, 02 Sep 2020 09:36 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Sep 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: Accuse become criminal for America's PR
सांकेतिक तस्वीर।

15 अगस्त को मोगा के प्रबंधकीय कांप्लेक्स में 'खालिस्तानी झंडा' लगाने की पहली घटना के आरोपियों ने अमेरिका में पीआर मिलने के लालच में यह अपराध किया था। मामले में आरोपी इंद्रजीत सिंह, उसके दोस्त जसपाल और आकाशदीप सिंह निवासी गांव साधुवाला (फिरोजपुर) गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस केस में जहां यूएपीए एक्ट लगने से तीनों का भविष्य खराब हो गया है, वहीं पंजाब पुलिस में एसआई चमकौर सिंह के बेटे आरोपी जसपाल सिंह की मंगेतर ने भी उससे रिश्ता तोड़ दिया है।

विज्ञापन


वहीं मोगा पुलिस ने आतंकी पन्नू के करीबी पक्खोवाल निवासी जगनप्रीत सिंह जग्गा को मंगलवार शाम को आरोपियों को पनाह देने के आरोप में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सिख फॉर जस्टिस के कानूनी सलाहकार आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी जगतप्रीत सिंह जग्गा निवासी पक्खोवाल (लुधियाना) ने ही मामा के बेटे इंद्रजीत सिंह निवासी रौली और उसके दोस्त जसपाल सिंह को उकसाया था कि वह मोगा में प्रबंधकीय कांप्लेक्स पर 'खालिस्तान का झंडा' लगाए।

विज्ञापन

 

इसके एवज में इंद्रजीत और जसपाल को पहले 267 डॉलर भी दिए गए। सूत्रों के अनुसार इंद्रजीत और जसपाल को लालच दिया गया था कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्हें भारत से पाकिस्तान के जरिए अमेरिका भेज दिया जाएगा और वहां पर आतंकी पन्नू की मदद से पीआर भी दिलाई जाएगी। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि अब तक वह पंजाब में कितने युवाओं को लालच देकर बहका चुका है। हालांकि आला अधिकारी इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed