{"_id":"56fab30a4f1c1b5f2ff00484","slug":"accident-two-died-trala-two-injured-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, (लंबी/मुक्तसर)
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी क्षेत्र के गांव भाई का केरा के पास दो ट्रालों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मलोट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मलोट से राजस्थान जा रहे ट्रक-ट्राले का गांव भाई केरा के बस स्टैंड के नजदीक संतुलन बिगड़ गया। इससे वह सड़क किनारे खड़े एक टेंपो से टकराकर सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक ट्राले से टकरा गया। दुर्घटना में राजस्थान की ओर जा रहे ट्राले के कंडक्टर हनुमान (24) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों ट्रालों के चालक सेवा राम व चंद राम बुरी तरह से घायल हो गए।
उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल से ट्राले हटा दिए गए हैं लेकिन मामला वारिसों के आने पर ही दर्ज किया जाएगा।