फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accident in Jalandhar, Two Driver died

Jalandhar: पंचर टायर बदल रहे दो ड्राइवरों को ट्रक ने रौंदा, जालंधर-नकोदर हाईवे पर देर रात हादसा

Fri, 23 Jun 2023 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 10:24 AM IST
सार

हादसा थाना लांबड़ा के गांव सिंघा के पास हुआ है। मौजूद लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टैंकर को टक्कर मारी वह काफी स्पीड में थी। ऐसा माना जा रहा है कि रात से चले ड्राइवर की गाड़ी चलाते वक्त आंख लग गई थी। वह ट्रक चलाते हुए सो गया, जिसकी वजह से हादसा हो गया।

विज्ञापन
Accident in Jalandhar, Two Driver died
Accident - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जालंधर में गुरुवार शुक्रवार की रात करीब साढ़े 3 बजे जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े पंचर टैंकर को तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी का टायर बदल रहे दो लोगों की कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: व्यावसायिक इमारतों में ECBC कोड लागू करने की तैयारी, हितधारकों से मांगे सुझाव
विज्ञापन


हादसा थाना लांबड़ा के गांव सिंघा के पास हुआ है। मौजूद लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी ने टैंकर को टक्कर मारी वह काफी स्पीड में थी। ऐसा माना जा रहा है कि रात से चले ड्राइवर की गाड़ी चलाते वक्त आंख लग गई थी। वह ट्रक चलाते हुए सो गया, जिसकी वजह से हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि दोनों मृतक ड्राइवर थे और वह जैक लगाकर गाड़ी का पंचर टायर बदल रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों चालकों के शवों को सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed