{"_id":"6697fb27460cc163e1026937","slug":"accident-due-to-sudden-appearance-of-animal-on-the-road-death-of-head-granthi-abohar-news-c-60-1-abr1001-100133-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सड़क पर अचानक सामने पशु आने से हादसा, हेड ग्रंथी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सड़क पर अचानक सामने पशु आने से हादसा, हेड ग्रंथी की मौत
Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। बुधवार रात को गांव कल्लर खेड़ा के पास सड़क पर अचानक पशु आने से हेड ग्रंथी उसमें टकरा गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दो बच्चों का पिता था।
जानकारी के अनुसार मनजीत सिंह (45) निवासी उसमान खेड़ा जो कि गुरुद्वारा साहिब में हेडग्रंथी के रूप में तैनात था, मंगलवार रात करीब 8 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर वापस अपने गांव आ रहा था कि रास्ते में अचानक सड़क पर पशु आने से वह उसमें टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर आसपास के लोगों ने उसे सड़क पर घायल पड़ा देख अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। क्षेत्र में सड़कों पर मंडराने वाले पशुओं के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।