फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   absconding accused who created the drama of robbery arrested

Jalandhar News: लूट का ड्रामा रचने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2023 05:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
absconding accused who created the drama of robbery arrested
आरोपितों से 4 लाख 95 हजार रुपये, असलाह व मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




जलालाबद/फिरोजपुर। बीते शुक्रवार को फाजिल्का-फिरोजपुर मार्ग पर एचपी फीलिंग स्टेशन से फिल्मी अंदाज में लूट की घटना का ड्रामा रचने वाले आरोपी जरमनजीत सिंह व कुलवंत सिंह जोकि घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे, को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उपमंडल के पुलिस उपकप्तान अश्रु राम शर्मा ने बताया कि लूट की घटना के मुख्य साजिशकर्ता गुरसेवक सिंह निवासी गांव काला सिंह वाला (श्री मुक्तसर साहिब) को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके घर से पुलिस ने 16 लाख 70 हजार रुपये भी बरामद किए थे। इस घटना में गुरसेवक सिंह के साथ उसके दो अन्य साथी जरमनजीत सिंह जोकि मुख्य आरोपी का करीबी रिशतेदार है के अलावा उसका एक दोस्त कुलवंत सिंह घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। काबू आरोपितों में से कुलवंत सिंह से लूट के 2 लाख 95 हजार जबकि जरमनजीत सिंह से 2 लाख रुपये बरामद किए गए है। जबकि साजिशकर्ताओं ने लूट का ड्रामा रचने के लिए 85 हजार रुपये कीमत की नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। पुलिस उपकप्तान शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान आरोपितों ने बताया कि लूट का ड्रामा रचने से पूर्व उन्होंने बकायदा पैट्रोल पंप की रेकी की थी। मुख्य आरोपी गुरसेवक सिंह ने घटना को अंजाम देने के बदले अपने दोनों साथी आरोपितों को 5-5 लाख रुपये देने का वादा भी किया था। आरोपितों से बरामद की गई लूट की रकम जोकि गुरसेवक सिंह के नजदीकी प्रवासी भारती की थी, को बरामद करने के साथ ही लूट की घटना दिखाने के लिए इस्तेमाल किया गया गया एक 32 बोर का रिवाल्वर व आरोपी कुलवंत सिंह से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उपकप्तान ने बताया कि पहले पुलिस द्वारा मुखय आरोपी गुरसेवक सिंह के ब्यानों पर लूट का मुकद्दमा दर्ज किया गया था परंतु लूट की घटना फर्जी पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध धोखाधड़ी व पुलिस को गलत सूचना देकर गुमराह करने के आरोप मेें तीनों आरोपितों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed