{"_id":"60f958308ebc3e72ee58108b","slug":"abducting-a-minor-and-misdead-for-seven-months-firozpur-news-pkl4209098134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग का अपहरण कर कर सात माह करते रहे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग का अपहरण कर कर सात माह करते रहे दुष्कर्म
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना सदर पुलिस ने नाबालिग को अगवा कर सात माह तक विभिन्न शहरों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता को लुधियाना की धागा फैक्टरी के पास एक कमरे में भी काफी समय कैद करके रखा। किसी तरह पीड़िता लुधियाना से आरोपियों के चंगुल से निकलकर फिरोजपुर स्थित अपने गांव पहुंची। पीड़ित को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता (16) ने कहा कि दो जनवरी 2021 को सुबह छह बजे खेतों में शौच कर वह घर लौट रही थी कि रास्ते में आरोपी मुख्तियार सिंह निवासी बस्ती अहमद अलीशाह (ममदोट) व हरदीप सिंह निवासी फिरोजपुर बाइक पर खड़े थे। जैसे ही उनके पास से वह गुजरी आरोपी मुख्तियार ने कपड़े (साफा) से मुंह बांध दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों उसे बाइक पर ले गए और हरदीप के जानने वाले के घर पर छोड़ दिया। उसके बाद आरोपी उसे विभिन्न शहरों में ले जाते रहे और उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। पंद्रह जुलाई 2021 को आरोपी हरदीप उसे लुधियाना ले आया और यहां धागा फैक्टरी के पास एक मकान किराये पर लेकर उसे कैद करके रखा। यहां भी आरोपी हरदीप उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मौका देख वहां से आरोपियों के चंगुल से निकलकर किसी तरह फिरोजपुर अपने गांव पहुंची। गांव पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर परमजीत कौर के मुताबिक पीड़िता को सिविल अस्पताल में दाखिल कर मेडिकल करवाया है। पीड़िता के बयान पर आरोपी मुख्तियार सिंह व हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।