{"_id":"68c54c99e53869c82d0d2bfc","slug":"aap-mla-raman-arora-in-extortion-case-court-sends-14-day-judicial-custody-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: जबरन वसूली मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: जबरन वसूली मामले में आप विधायक रमन अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sat, 13 Sep 2025 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 04:21 PM IST
सार
विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव डालकर मोटी रकम वसूली। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार करके ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबरन वसूली के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां पुलिस ने अब और रिमांड की मांग नहीं की।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने दलील दी कि रिमांड अवधि में मामले से जुड़े जरूरी सबूत जुटा लिए गए हैं और अब आगे की जांच जेल में रहते हुए भी की जा सकती है। इसके बाद अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। बता दें कि रमन अरोड़ा पिछले 9 दिनों से पुलिस रिमांड पर थे। उन्हें पहले 6 दिन और फिर 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया था। विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के जरिए कारोबारियों और ठेकेदारों पर दबाव डालकर मोटी रकम वसूली। पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अरोड़ा के खिलाफ मजबूत गवाह और दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।