फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP MLA Raman Arora corruption case 5 days police remand for MLA

भ्रष्टाचार मामला: आप विधायक रमन अरोड़ा को पांच दिन का पुलिस रिमांड, विजिलेंस टीम ने कोर्ट में किया पेश

Sat, 24 May 2025 05:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 05:29 PM IST
सार

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम को उनके घर से कैश, डेढ़ किलो सोना और अन्य प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
AAP MLA Raman Arora corruption case 5 days police remand for MLA
आप विधायक रमन अरोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने शनिवार को कोर्ट में  पेश किया। कोर्ट ने विधायक को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था।  विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार सुबह अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। विधायक अरोड़ा कहीं काम से जा रहे थे। विजिलेंस ने उन्हें गली के मोड़ पर ही रोक लिया और घर ले जाकर उनके सामने छानबीन की गई। 

विज्ञापन


घर से बरामद हुआ कैश और अन्य प्रॉपर्टी

इस दौरान विजिलेंस की टीम ने डेढ़ किलो सोना, 6 लाख रुपये कैश और करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के दस्तावेज जब्त किए। शुक्रवार की शाम करीब सवा चार बजे विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर साथ ले गई। टीम ने नोट गिनने वाली मशीन भी मंगवाई थी। विजिलेंस की टीम जब विधायक के घर से निकली तो उनके हाथों में अटैची और बैग थे। इससे पहले विजिलेंस की टीम ने असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने पर शहर में वसूली को लेकर विधायक रमन अरोड़ा का भी नाम आया। 

विज्ञापन

लगे ये आरोप

सुखदेव ने बताया था कि दोनों ने मिलीभगत कर शहर में वसूली की है। इसके बाद विजिलेंस ने रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की। आरोप है कि विधायक रमन अरोड़ा ने जालंधर नगर निगम के जरिये लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए। फिर लाखों रुपये लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा दिया। 

वापस ले ली गई थी सुरक्षा

रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही उनकी सुरक्षा में तैनात 14 गनर वापस ले लिए थे। सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि चाहे उनकी पार्टी का नेता हो या कोई और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: आप विधायक रमन अरोड़ा गिरफ्तार: घर पर क्या कुछ मिला? सीएम मान बोले- अपना हो या पराया... बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed