फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP leader opened fire in land dispute, one died, two injured

आप नेता ने जमीन के विवाद में चलाईं गोलियां, एक की मौत, 2 घायल

Sun, 12 Jun 2022 01:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
AAP leader opened fire in land dispute, one died, two injured
अमृतसर। जमीन के विवाद के कारण शनिवार को शाम अमृतसर के इलाका 100 फुटी रोड पर खूनी वारदात हो गई। वार्ड नंबर 39 की महिला पार्षद दलबीर कौर के बेटे और आप नेता चरणदीप सिंह उर्फ पप्पा ने अपने साथियों के साथ गुंडागर्दी की। इस दौरान उन्होंने लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चला दीं। इस फायरिंग से 3 लोग घायल हो गए, इनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गुरप्रताप सिंह राजा शिअद का वर्कर था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध रही। क्योंकि पुलिस के सामने ही वारदात हुई। पुलिस ने मुख्य आरोपी और आप नेता चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले कांग्रेस पार्टी में था और नवजोत सिंह सिद्धू का सबसे नजदीकी साथी माना जाता था। हाल में हुए विधानसभा चुनावों के बाद मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में वह आप में शामिल हुआ था।
विज्ञापन

100 फुटी रोड, आजाद नगर मोड़ पर दुकान करने वाले गुरनाम सिंह पीठी वाला का कहना है कि पिछले कई वर्षों सेे उनके पास दुकान है। पार्षद पुत्र चरणदीप सिंह बब्बा उनकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। कई बार झगड़ा भी कर चुका है। पुलिस के पास शिकायत भी की गई, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आइसक्रीम का काम किया है, इसके लिए कैंडी और फ्रिज रखने के लिए दुकान के बाहर लोहे की अलमारी बना रहे थे। शनिवार की शाम को चरण दीप बब्बा और कुछ अन्य लोग वहां आ गए और उन्हें काम करने से रोकने लगे। इस झगड़े के दौरान बब्बा ने अपने भाई को फोन कर घर से पिस्तौल मंगवा ली। फिर कुछ निहंग सिंह बुला लिए और विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद की सूचना के बाद थाना बी डिवीजन की पुलिस भी पहुंच गई। तभी पुलिस के सामने गोलियां चलने लगीं। गोलियां लगने से पड़ोस में सीमेंट की दुकान करने वाला युवक गुर प्रताप सिंह राजा, ऋषि चौधरी और गुरप्रीत सिंह प्रिंस घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर गुरप्रताप सिंह राजा की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुख्य आरोपी चरणदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी समेत करीब 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामला जमीन विवाद का है, मगर दो राजनीतिक पार्टियों से जुड़ा होने के कारण दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed