फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Aam Adami Party, AAP leaders, Protest, in right of farmers, mandi, jalandhar, punjab

किसानों के हक में मंडियों में आज धरना देगी आप

Sun, 06 Nov 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 06 Nov 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
Aam Adami Party, AAP leaders, Protest, in right of farmers, mandi, jalandhar, punjab
आम आदमी पार्टी
किसानों के हक में उतरी आम आदमी पार्टी 7 नवंबर को पंजाब भर की मंडियों में धरना प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन किसानों से खरीदी गई धान की फसल का भुगतान न करने पर किया जाएगा।
विज्ञापन


आप नेता मेजर सिंह, जालंधर नार्थ हलके से पार्टी के उम्मीदवार गुलशन शर्मा और जालंधर वेस्ट से उम्मीदवार दर्शन लाल भगत ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि फसल बेचने के बाद किसानों को खुद के रुपये लेने के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। किसानों नेे कर्ज उठाकर फसल लगाई होती हैं और फसल बेचने के बाद भी रुपये न मिलने से उन पर चढ़ा कर्ज बढ़ता जाता है।
विज्ञापन


इस कर्ज ने पंजाब के किसानों की कमर तोड़ डाली हैं। इस साल फिर से किसानों को धान की फसल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान भी 4500 करोड़ का घोटाला हुआ था, जिससे साफ पता लगता है कि दोनों सरकारें किसानों की हिमायती नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए उनकी सरकार आते ही किसानों को राहत दी जाएगी, जिसके तहत पंजाब का हर एक किसान साल 2018 तक कर्ज मुक्त होगा। किसानों को दिए जाने वाले कर्ज पर ब्याज नहीं लगेगा। किसानों को मुफ्त बिजली देने के साथ मंडी में किसानों की फसल खरीदने के 72 घंटों के अंतर्गत पूरा भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed