फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man body found hanging tree Abohar

अबोहर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sat, 02 Jan 2021 04:11 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
A young man body found hanging tree Abohar
अबोहर। गांव बल्लूआना निवासी युवक का शव शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के पास पेड़ से लटकता मिला। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान बल्लूआना निवासी 20 वर्षीय रवि कुमार पुत्र देसराज के तौर पर हुई है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात वह अपने किसी दोस्त के घर पार्टी में गया था। देर रात तक वापस नहीं आया उन्होंने उसके मोबाइल पर संपर्क किया। रात दो बजे तक उसका फोन बंद आ रहा था। शनिवार सुबह उन्हें पता चला कि रवि का शव ढाणी देसराज के निकट रेलवे लाइन के पास पेड़ पर लटक रहा है। परिजनों ने बताया कि रवि कुमारका चयन आर्मी के लिए हो चुका था। उसे शनिवार को ट्रेनिंग पर जाना था। रवि दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों ने रेलवे पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है। थाना जीआरपी के प्रभारी कस्तूर लाल ने बताया एएसआई भगवान सिंह को जांच सौंपी गई ह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed