फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A woman who came to feed the birds was badly beaten by bulls, she got 16 stitches on her leg

Jalandhar News: पक्षियों को दाना डालने आई महिला को सांडों ने बुरी तरह से पटका, टांग पर आए 16 टांके

Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 23 Mar 2024 01:06 PM IST
विज्ञापन
A woman who came to feed the birds was badly beaten by bulls, she got 16 stitches on her leg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। शुक्रवार सुबह रेलवे स्टील ब्रिज के निकट पक्षियों व चींटियों को दाना डालने आई नई आबादी निवासी नीलो रानी नामक महिला को वहां पर मंडरा रहे लावारिस सांडों ने इतनी जोर से पटका कि उनका सींग महिला की टांग में घुसने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। आसपास के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों अनुसार महिला की टांग पर 16 टांके आए हैं।
इस घटना के बाद महिला के परिजनों और नई आबादी क्षेत्र के लोगों में निगम प्रशासन के प्रति रोष पाया गया। लोगों ने कहा कि केवल खानापूर्ति के लिए कुछ पशुओं को पकड़ा गया है जबकि सैकड़ों पशु अभी भी शहर और नई आबादी क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिनके आतंक से लोग दुखी हैं। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि अब तक निगम द्वारा शहर से 711 पशुओं का पकड़ा जा चुका है लेकिन 15 जनवरी से पशु पकड़ो अभियान बंद पड़ा है। जैसे ही जिला प्रशासन से उन्हें ऑर्डर मिलेगा फिर से पशु पकड़ो अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर समाजसेवी राजू चराया ने पशुओं की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि यह समस्या दिनों दिन विकराल हो रही है। निगम के अधिकारी केवल पशुओं को पकड़ने की खानापूर्ति करते हैं जबकि वास्तव में शहर व आसपास के क्षेत्रों में करीब 4 से 5 हजार पशु मंडरा रहे हैं जिनके कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो : अबोहर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed