फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A suit will be filed against others including the husband of the SP supported District Panchayat President candidate

सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ दायर होगा वाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
A suit will be filed against others including the husband of the SP supported District Panchayat President candidate
टांडा। सरकारी जमीन पर दुकानों का निर्माण करने के मामले में समाजवादी पार्टी समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी नसरीन जहां के पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। जबकि, अवैध निर्माण हटाया जाएगा। एसडीएम टांडा ने इस बाबत राजस्व कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम टांडा निरंकार सिंह को शिकायत मिली थी कि ग्राम बादली में जालपुर रोड पर कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर दुकानों का निर्माण कर लिया है। जिसके बाद एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन कर सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेज दिया। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंचे लेखपालों ने मौके पर पहुंच कर सरकारी भूमि की पैमाइश की। लेखपालों की टीम ने अपनी रिपोर्ट बना कर एसडीएम को सौंप दी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने तहसीलदार कोर्ट में सरकारी भूमि कब्जा धारक के विरुद्ध मुकदमा दायर करने और भूमि स्वामी को भूमि से बेदखल करने की कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम निरंकार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर सरकारी भूमि का स्थलीय निरीक्षण कराया गया था। जिसमें सरकारी भूमि पर जिला पंचायत सदस्य नसरीन जहां के पति व देवर के अवैध कब्जा होने की बात सामने आई है। इसके चलते तहसीलदार कोर्ट में कब्जा धारकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और भूमि स्वामी को बेदखल करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed