{"_id":"683dda420a176389c70e6773","slug":"a-person-died-after-being-hit-by-a-canter-his-family-members-blocked-the-highway-firozpur-news-c-16-1-pkl1027-726621-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कैंटर की टक्कर से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हाईवे जाम
Mon, 02 Jun 2025 10:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का-फिरोजपुर नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर पर घर से काम पर जा रहे खच्चर रेहड़ा चालक को किसी अज्ञात कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही खच्चर रेहड़ा चालक की मौत हो गई। कैंटर चालक फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया है।जानकारी देते हुए मृतक अश्वनी कुमार के चचेरे भाई संदीप में बताया कि रोजाना की तरह आज अश्वनी अपने मेहनत मजदूरी के लिए फाजिल्का से ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहा था। जब वह फाजिल्का फिरोजपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो किसी कैंटर चालक ने उस बुरी तरह से पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घर में कमाने वाला यही था जो दो बच्चों का पिता था और आज उन्हें छोड़ चला गया। उनके द्वारा कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया गया है और कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर मौजूद सिटी थाना के पुलिस अधिकारी एएसआई भगवान चंद में बताया कि उनके द्वारा अपने पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया है। जो इलाके के सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पर्चा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।