फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A farmer protesting against the Greenfield Expressway died under mysterious circumstances.

Jalandhar News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत

Sun, 28 Sep 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
A farmer protesting against the Greenfield Expressway died under mysterious circumstances.
-परिवार ने कानूनी कार्रवाई से किया इन्कार करने पर शव वारिसों को सौंपा
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। लुधियाना के गांव बल्लोवाल से बठिंडा तक बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर उचित मुआवजा दिए बिना भूमि अधिग्रहण करने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान की शुक्रवार रात रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव रामगढ़ सिविया के पास पिछले 12 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल किसान चरण सिंह (65 वर्ष) का शव गांव के किसान सुरिंदरपाल सिंह नंबरदार की मोटर के पानी में मिला।
बेटे दलवीर सिंह निवासी गांव बोपाराय खुर्द ने पिता चरण सिंह की मौत को स्वाभाविक मौत बताते हुए कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है लेकिन रायकोट सदर पुलिस ने कई एंगल पर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर रायकोट के प्रभारी कुलविंदर सिंह के अनुसार मृतक के बेटे दलवीर सिंह के बयान दर्ज करने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए वारिसों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है अगर जांच में कुछ भी संदिग्ध बात सामने आई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान चरण सिंह पिछले 12 दिनों से हर दिन प्रदर्शन में शामिल होते थे और रात को अपने घर लौट जाते थे। शुक्रवार रात भी चरण सिंह के घर न पहुंचने पर परिवार गांव के प्रमुख लोगों के साथ उनकी तलाश करते रहे। शनिवार सुबह नंबरदार सुरिंदरपाल सिंह जब अपनी मोटर पर फसल को पानी लगाने गए तो वहां चरण सिंह का शव पानी में पड़ा था। किसान नेता हरबख्शीश सिंह ने प्रदर्शनकारी किसान चरण सिंह की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लगातार 12 दिनों से धरना दे रहे किसान नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी एक नहीं सुनी, गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए 29 सितंबर को धरना स्थल पर किसानों का एक बड़ा जमावड़ा होगा और जमीन के मुआवजे और जिन किसानों की खड़ी धान की फसल को बर्बाद करके सरकार ने कब्जा कर लिया है। उनके लिए हर्जाना मांगा जाएगा। इस मौके पर किसान नेता जगदेव सिंह सिविया, प्रधान गुरजीत सिंह बोपाराय खुर्द, जगदीप सिंह सिविया, हरमिंदर सिंह बोपाराय, सरपंच हरप्रीत सिंह बोपाराय खुर्द, सतबीर सिंह बोपाराय खुर्द, लखवीर सिंह बोपाराय खुर्द व मनजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed