{"_id":"682b4e9053da0620c50c1601","slug":"a-chair-will-be-established-in-punjabi-university-for-research-on-the-life-and-philosophy-of-shri-guru-teg-bahadur-nawanshahr-news-c-16-1-pkl1079-714001-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन व दर्शन पर शोध के\nलिए पंजाबी विश्वविद्यालय में स्थापित होगी चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: श्री गुरु तेग बहादुर के जीवन व दर्शन पर शोध के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय में स्थापित होगी चेयर
विज्ञापन
फोटो सहित खबर
-गुरु साहिब की शहादत को राष्ट्रीय सम्मान-केंद्र से डाक टिकट की मांग: सीएम मान
-श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धा व भक्ति से समर्पित भव्य आयोजन की तैयारी
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में सोमवार को सीएम आवास पर सभी मंत्रियों के साथ श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के बारे में बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले सिलसिलेवार कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को बड़े स्तर पर मनाने के लिए सिलसिलेवार कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। राज्य सरकार गुरु साहिब के जीवन और दर्शन पर शोध कार्यों के लिए पंजाबी विश्वविद्यालय (पटियाला) में चेयर स्थापित करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिब के इतिहास को बयान करती पुस्तिका जारी करने के साथ-साथ गुरु साहिब की बाणी पर भी बुकलेट (पुस्तिका) जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री आनंदपुर साहिब में अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ राज्य भर में विश्व शांति सम्मेलन और विश्व अंतर-धर्म सम्मेलन आयोजित करने की भी मंजूरी दी है।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर की बेमिसाल और अनूठी कुर्बानी जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगी, को नमन करने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके साथ-साथ राज्य भर में अन्य सिलसिलेवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और गुरु साहिब के चरण-स्पर्श प्राप्त स्थानों का व्यापक विकास सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल, उच्च शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा अन्य विभागों के साथ समन्वय के माध्यम से गुरु साहिब के शहीदी दिवस की याद में सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, कीर्तन दरबार, लाइट एंड साउंड शो, पुस्तकें प्रकाशित करने और बहुत सारे कार्यक्रम उत्साह से आयोजित किए जाएंगे। रूपनगर, मानसा, बठिंडा, पटियाला, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, तरनतारन, श्री फतेहगढ़ साहिब, बरनाला, श्री मुक्तसर साहिब, अमृतसर, एसएएस नगर सहित जिलों में गुरु साहिब के चरण स्पर्श प्राप्त 63 स्थानों पर बुनियादी ढांचे के विकास को बड़ा बढ़ावा दिया जाएगा। मान ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और दर्शन पर यादगार डाक टिकट जारी करने के लिए भारत सरकार से अपील भी करेगी।