फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A case of embezzlement of five lakh rupees has been registered on the woman sarpanch

महिला सरपंच पर पौने पांच लाख रुपये गबन का मामला दर्ज

Thu, 10 Nov 2022 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
A case of embezzlement of five lakh rupees has been registered on the woman sarpanch
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। गांव चक्क जमालगढ़ की पूर्व महिला सरपंच पर पंचायती जमीन से एकत्रित हुए चार लाख 83 हजार रुपये गबन के आरोप में थाना अमीरखास पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह राशि पंचायत की 25 एकड़ जमीन के किराये से इकट्ठी हुई थी, जो महिला सरपंच ने सरकारी खाते में जमा नहीं करवाई थी।

पुलिस के मुताबिक गांव चक्क जमालगढ़ की पूर्व महिला सरपंच परमजीत रानी ने अपने कार्यकाल के दौरान गांव की करीब सरकारी 25 एकड़ के करीब जमीन को सरकारी राजस्व एकत्रित करने के मकसद से ठेके पर दिया था। पंचायती भूमि से एकत्रित करीब 4 लाख 83 हजार रुपये की धनराशि ग्राम पंचायत द्वारा एकत्रित की गई। आरोप है कि महिला सरपंच ने राशि पंचायत विभाग के खाते में जमा नहीं करवाई। जिसके चलते विभाग ने सरपंच को कई बार नोटिस भी थमाया, परंतु सरकारी पैसा विभाग के खाते में जमा नहीं हुआ और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। गुरुहरसहाए के ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी गुरमीत सिंह काहलो ने बताया कि महिला सरपंच परमजीत रानी को सरकारी पैसा करीब 4 लाख 83 हजार रुपये जमा करवाने के लिए लिखित तौर पर आदेश दिया गया था। परंतु कोई जवाब न आने पर विभाग ने लगभग छह बार महिला सरपंच को नोटिस भेजे, जिन्होंने किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया। अधिकारी काहलों ने बताया कि जवाब न देने पर उन्होंने सेक्शन 216 के तहत अधिकारों का प्रयोग करते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई अमल में लाई गई। थाना अमीर खास पुलिस के सहायक थानेदार महिन्द्र सिंह ने बताया कि विभाग से शिकायत मिलने के बाद महिला सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed